Skip to main content

वो मेरे गाँव की लड़की

कि बनके ख्वाब आती है वो मेरे गाँव की लड़की
मुझे कितना सताती है वो मेरे गाँव की लड़की
कोई जब बात करता है जो मुझसे दिल लगाने की,
तो कितना याद आती है वो मेरे गाँव की लड़की!

कि जुड़कर टूट जाती है वो मेरे गाँव की लड़की
तो मिलकर छूट जाती है वो मेरे गाँव की लड़की
मै जब भी बात करता हूँ उसे मुझको भुलाने की
तो अक्सर रूठ जाती है वो मेरे गाँव की लड़की!

किसी से भी ना कहती है वो मेरे गाँव की लड़की
तो बस चुप चाप रहती है वो मेरे गाँव की लड़की
कभी उलझन कभी सुलझा कभी पानी कभी सूखा
नदी बनकर के बहती है वो मेरे गाँव की लड़की!

हर पल बरसता बादल है वो मेरे गाँव की लड़की
मेरी आँखों का काजल है वो मेरे गाँव की लड़की
खुद परी होके परियों का कहानी सुनती है अब भी
कहूँ क्या कितनी पागल है वो मेरे गाँव की लड़की!

मेरे दिल की मुहब्बत है वो मेरे गाँव की लड़की
धड़कनों की इबादत है वो मेरे गाँव की लड़की
मुहब्बत भी देख उसे उस पे जो खुद नाज करती है
बुजुर्गों की नशीहत है वो मेरे गाँव की लड़की!

~Kumar Satendra

Comments

Popular posts from this blog

हर पल बरसता बादल है

हर पल बरसता बादल है वो मेरे गाँव की लड़की मेरी आँखों का काजल है वो मेरे गाँव की लड़की खुद परी होके परियों का कहानी सुनती है अब भी कहूँ क्या कितनी पागल है वो मेरे गाँव की लड़की! ~Kumar Satendra

बाँट दिया

ईश्वर अल्लाह कभी रब में बाँट दिया अब कोरोना भी मज़हब में बाँट दिया ऊँचे कद पहुँच अब तूने नीचता दिखाई अंदर का सब ज़हर हम सब में बाँट दिया दाद देनी पड़ेगी हैवानियत की तेरी मतलब में कमाया मतलब में बाँट दिया तारीफ़ क्यूँ करूँ उस खुदा की खुदाई की पश्चिम से लिया "औ" पूरब में बाँट दिया ~Kumar Satendra